
Greater Noida : यूपी के ग्रेटर नोएडा में कासना कस्बे के आसपास सक्रिय दो लुटेरों को नोएडा पुलिस कमिश्नरी की पुलिस ने रंगेहाथों दबोच लिया है। दोनों लुटेरों ने बृहस्पतिवार की सुबह ही चाकू दिखाकर एक युवक का मोबाइल फोन लूट लिया था।
ग्रेटर नोएडा के कासना थाने के कोतवाल ने चेतना मंच को बताया कि दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे के रहने वाले रफीक के पुत्र साहित तथा बिलासपुर के ही लियाकत के पुत्र बिलाल को रंगेहाथों पकड़ा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक से बाईक सवार 2 अज्ञात लडकों ने चाकू दिखाकर मोबाईल फोन को लूट कर भाग जाने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया गया। शिकायती पत्र के आधार पर थाना कासना पर मु.अ.सं. 204/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
थाना कासना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त की घटना का सफल अनावरण करते हुए बाईक सवार साहिल पुत्र रफीक तथा बिलाल पुत्र लियाकत को लूटे गये मोबाइल रियल मी सी 55, एक अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर नंबर यूपी 17 एफ 1620 के साथ शहीद विनोद भाटी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। Greater Noida News