ग्रेटर नोएडा में 21, 22, 28 और 29 नवंबर को मतदाता सूची अपडेट करने का विशेष अभियान चलेगा। जानें फॉर्म 6, 6ए, 7 और 8 से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Greater Noida News : गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए नवंबर में चार दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत यह अभियान 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है। इस दौरान नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के साथ नाम जुड़वाने और विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चार विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन तारीखों पर संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मौजूद रहेंगे।
- 21 नवंबर 2026, शनिवार
- 22 नवंबर 2026, रविवार
- 28 नवंबर 2026, शनिवार
- 29 नवंबर 2026, रविवार
विशेष अभियान के दौरान बीएलओ मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसके लिए फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 सहित निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, दर्ज विवरण में संशोधन कराने या अन्य संबंधित कार्यों के लिए आवेदन कर सकते हैं। Greater Noida News
प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीखों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि नाम शामिल कराने या विवरण में सुधार की जरूरत है, तो संबंधित प्रपत्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। मतदाता सूची में नाम और विवरण की समय रहते जांच करने से चुनाव के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचा जा सकता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपने संबंधित मतदान केंद्र और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर लें। Greater Noida News
विज्ञापन