
Greater Noida News : हाल में संपन्न हुए निकाय चुनाव में बिलासपुर नगर पंचायत के छह निर्दलीय सभासदों का समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा जीते हुए सभासदों को फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बिलासपुर नगर निगम पंचायत से निर्दलीय पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी भी शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत बिलासपुर के वार्ड नं. 1 से विनोद कुमार, वार्ड नं. 2 से अरशद खान, वार्ड नं. 3 से भूपेंद्र कुमार, वार्ड नं. 6 से हाकिम अली, वार्ड नं. 7 से मनीष गर्ग, वार्ड नं. 8 से शानू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभासद पद पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों को कार्यक्रम के दौरान माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, नरेंद्र नगर, जिला उपाध्यक्ष अमित रौनी, नसीर सलमानी, रोहित मत्ते गुर्जर, नवीन भाटी विजय गुर्जर, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे। Greater Noida News