Greater Noida West : ग्रेनो वेस्ट की नामी सोसाइटी में वेतन ना मिलने से धरने पर बैठे सफाई कर्मी, निवासियों ने किया हंगामा
Greater Noida West
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:01 AM
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक नामी सोसाइटी में सफाई कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने पर धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं किए जाने पर सोसाइटी के गुस्साए निवासियों ने मेंटेनेंस ऑफिस का घेराव करना शुरू किया। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस द्वारा निवासी और सफाई कर्मचारियों को शांत करवाया गया। सफाई कर्मचारियों ने बिल्डर पर कई महीने से वेतन न देने का आरोप।
काम छोड़कर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी
Greater Noida West : दरअसल पंचशील हाईनिश सोसाइटी में सफाई कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के विरोध में आज सुबह सफाई कर्मी अपना काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारी की तरफ से सोसाइटी के निवासियों ने मेंटिंनेस ऑफिस का घेराव किया। आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है वेतन मांगने पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने निवासी और कर्मचारियों को समझ कर मामला शांत कराया।
अकाउंट खुलवाने के नाम पर सफाई कर्मचारियों से लिए पैसे
Greater Noida Latest News : सफाई कर्मचारियों ने बताया कि पहले तो उनका अकाउंट खुलवाया गया इसके बाद उनसे एटीएम लेकर अपने पास रख लिए गए। सफाई कर्मचारियों से अकाउंट खुलवाने के नाम पर पैसे भी लिए गए जो अभी तक वापस नहीं किए हैं और ना ही वेतन दिया है। जब सफाई कर्मचारियों द्वारा वेतन मांगा जाता है तो एक-दो दिन का आश्वासन देकर बातों को टाल दिया जाता है। लगभग तीन-चार महीने से सफाई कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।