विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-12 में शहर का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस प्रस्तावित डिपो में 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, पार्किंग और चार्जिंग के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-12 में शहर का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस प्रस्तावित डिपो में 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, पार्किंग और चार्जिंग के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का प्लानिंग विभाग इसके लिए उपयुक्त भूमि की पहचान में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। Greater Noida News
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी क्षेत्र में फिलहाल कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इनमें से नोएडा प्राधिकरण के पास 50 बसें हैं, जबकि ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के हिस्से में 25-25 बसें आती हैं। अब तक ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रिक बसों को चार्जिंग के लिए गाजियाबाद के मोहन नगर डिपो पर निर्भर रहना पड़ता है। यही वजह है कि बसें रोजाना सुबह वहीं चार्ज होकर रूट पर निकलती हैं। इस स्थिति ने संचालन को कुछ हद तक जटिल बना दिया है और समय प्रबंधन पर भी असर पड़ा है। Greater Noida News
ईकोटेक-12 में प्रस्तावित ई-बस डिपो को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि वहां बसों की पार्किंग के साथ-साथ अत्याधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद हो। इससे न केवल संचालन अधिक सुगम होगा, बल्कि अन्य शहरों पर चार्जिंग के लिए निर्भरता भी समाप्त हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अगले 15 दिनों के भीतर ईस्ट और वेस्ट क्षेत्र में 12 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है। इनमें कासना बस डिपो में 5, सिटी पार्क के पास 2 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 5 चार्जिंग स्टेशन शामिल होंगे। वर्तमान में सिटी पार्क, एक्सपो मार्ट, नॉलेज पार्क और तिलपता क्षेत्र में एनपीसीएल द्वारा संचालित चार्जिंग स्टेशन पहले से उपलब्ध हैं। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह के अनुसार, वर्तमान में चल रहे सभी चार बस रूट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक संचालित हो रहे हैं। पिछले 10 दिनों के संचालन में इन रूटों पर अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिले हैं। इसी के मद्देनजर अब यात्रियों की मांग और भीड़ के आधार पर नए रूट तैयार किए जाएंगे। प्रस्तावित योजना में मोहन नगर, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कनावनी, दादरी सहित अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को ई-बस सेवा से जोड़े जाने की तैयारी है। संशोधित रूट और टाइम टेबल जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रविकुमार ने यह भी बताया कि यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) मानकों के अनुसार ई-बसों का संचालन सुबह साढ़े चार बजे से शुरू कर दिया जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 से 30 मिनट के अंतराल पर बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ई-बस नेटवर्क के विस्तार और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर तेजी से काम चल रहा है, ताकि आने वाले समय में सार्वजनिक परिवहन और अधिक सुगम एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके। Greater Noida News
विज्ञापन