ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों की मेट्रो की उम्मीद अभी भी पूरी नहीं हो पाई है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली प्रस्तावित मेट्रो परियोजना लंबे समय से मंजूरी का इंतजार कर रही है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों की मेट्रो की उम्मीद अभी भी पूरी नहीं हो पाई है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली प्रस्तावित मेट्रो परियोजना लंबे समय से मंजूरी का इंतजार कर रही है। दूसरी ओर सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और बोड़ाकी रूट जैसी परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ चुका है, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की फाइल अभी भी पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) और केंद्र सरकार की स्वीकृति के इंतजार में अटकी हुई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से आबादी बढ़ी है। यहां 100 से ज्यादा हाईराइज सोसाइटियों में लाखों लोग रह रहे हैं, लेकिन बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम और लंबी दूरी की परेशानी झेलनी पड़ रही है। Greater Noida News
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो चलाने की योजना करीब एक दशक पहले तैयार की गई थी। नवंबर 2019 में इस परियोजना को यूपी कैबिनेट और पीआईबी की मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ रही आबादी को देखते हुए इस रूट पर मेट्रो की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके बावजूद परियोजना में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रस्तावित मेट्रो रूट की नई डीपीआर को प्रदेश सरकार मंजूरी दे चुकी है। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित है। योजना के अनुसार, करीब 7.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसमें सेक्टर-61 में इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा, जबकि सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) में स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह रूट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1, 2, 3, 4, टेकजोन-4, सेक्टर-16, 16बी, 16सी, सेक्टर-10, 12, ईकोटेक-6 और नॉलेज पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। Greater Noida News
पहले प्रस्तावित रूट में किया गया बदलाव - मेट्रो परियोजना में देरी की बड़ी वजह रूट में बदलाव को माना जा रहा है। शुरुआती योजना के अनुसार मेट्रो सेक्टर-51 से बालकनाथ मंदिर के सामने से होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जानी थी। करीब तीन साल पहले अधिकांश विभागों से मंजूरी मिलने के बाद सेक्टर-51 पर ब्लू लाइन और एक्वा लाइन के इंटरचेंज को लेकर आपत्ति सामने आई। इसके बाद रूट को बदलकर सेक्टर-61 और सेक्टर-71 के रास्ते तैयार किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ी। Greater Noida News
नमो भारत परियोजना से भी बढ़ा अड़ंगा - गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना भी प्रस्तावित है। इसी वजह से मेट्रो और नमो भारत दोनों परियोजनाओं को लेकर समन्वय की चुनौती सामने आई। पहले मेट्रो को नॉलेज पार्क-5 तक ले जाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे किसान चौक तक सीमित करने का फैसला लिया गया। Greater Noida News
विज्ञापन