ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन विस्तार परियोजना को 22 जुलाई को पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से मंजूरी मिलने की संभावना है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन विस्तार परियोजना को 22 जुलाई को पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से मंजूरी मिलने की संभावना है। इसी दिन एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश परियोजना की उपयोगिता और जरूरत पर बोर्ड के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे। यदि परियोजना को PIB की स्वीकृति मिल जाती है, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न आवासीय सोसायटियों में रहने वाले करीब पांच लाख लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसके साथ ही गौड़ चौक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। Greater Noida News
प्रस्तावित विस्तार के तहत एक्वा मेट्रो लाइन को नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित किसान चौक तक बढ़ाया जाएगा। लगभग 7.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर पांच नए मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 शामिल हैं। यह विस्तार मौजूदा एक्वा लाइन का हिस्सा होगा और नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच सार्वजनिक परिवहन को अधिक तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद बनाएगा। Greater Noida News
हालांकि यह मेट्रो कॉरिडोर आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना का हिस्सा नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस नेटवर्क से जोड़े जाने की योजना है। ऐसा होने पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के यात्रियों को मेट्रो और आरआरटीएस के माध्यम से एयरपोर्ट तक निर्बाध और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही पूरे एनसीआर में एक मजबूत और एकीकृत सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क विकसित होगा। Greater Noida News
विज्ञापन