विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा शहर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा पुलिस ने धर्म के नाम पर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार करके उसे उसका सही ठिकाना (जेल) दिखा दिया है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा पुलिस ने धर्म के नाम पर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार करके उसे उसका सही ठिकाना (जेल) दिखा दिया है। जेल भेजा गया युवक शराब के नशे में धुत्त होकर एक मुस्लिम महिला तथा उसके पति से धर्म पूछकर हंगामा कर रहा था। इस घटना का वीडियो एक युवती ने बना लिया था। युवती द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। Greater Noida News
यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा शहर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित व्हाइट ऑर्किड मार्केट का है। देर रात लगभग 11 बजे एक युवक मार्किट में खुलेआम शराब पी रहा था। वहां मौजूद मुस्लिम समाज से आने वाले एक पति-पत्नी ने उस युवक को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोक दिया। इस पर वह युवक हंगामा करने लगा। उस युवक ने पहले पति-पत्नी की पहचान पूछी फिर धर्म को लेकर टिप्पणी की। यहीं से मामला और पेचीदा हो गया। दंपति ने विरोध जताया, लेकिन युवक लगातार बहसबाजी करता रहा। आसपास खड़े लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखने लगे। कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन माहौल में तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान एक युवती ने आगे बढक़र पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। एक वर्ग ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को गलत बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, कई लोगों ने बहस के दौरान धर्म जैसे विषय को बीच में लाने पर चिंता जताई। कुछ यूजर्स ने युवती के वीडियो बनाने के कदम को सराहा, तो कुछ ने इसे लेकर सवाल भी उठाए। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने और दंपति की तहरीर के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच जारी है। इस मामले का वीडियो रिकार्ड करने वाली युवती ने बताया है कि घटना के तुरन्त बाद से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। Greater Noida News
विज्ञापन