Greater Noida : पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते और भरोसे के बीच जब एक छोटा सा शक पैदा हो जाता है तो हंसते खेलता परिवार मिनटों में बिखर जाता है। ऐसा ही कुछ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव रोजा जलालपुर में हुआ। यहां पर एक महिला को अपने पति के चरित्र पर शक हुआ। जिसके बाद दोनों थोड़ी सी बहस हुई। इस बहस के दौरान पति ने एक छोटी सी बात कह दी, जिसे सुनकर पत्नी ने अपने पति के सिर में हथौडी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस के अनुसार, मूल रूप से हमीरपुर के गांव माचा के रहने वाले कामता राजमिस्त्री था। वह रोजा जलालपुर गांव में पत्नी पार्वती के साथ किराये पर रहता था। रविवार, 7 जनवरी की सुबह कामता की अपनी पत्नी पार्वती के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी की वजह पति के चरित्र पर शक होना था।
बताया जाता है कि पार्वती ने अपने पति कामता से कहा कि तुम्हारे किसी और महिला के साथ संबंध है। यह बात कामता को नागवार गुजरी और उसने पार्वती से कहा कि अपने काम से काम रखो ज्यादा दिमाग पर मत चलाओ। यह सुनते ही पार्वती आग बबूला हो गई और अपने पति कामता पर हथौड़ी से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से कामता गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने कामता को मृत घोषित कर दिया।
कामता के परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी पार्वती को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।