ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसायटी में डिलीवरी बॉय के प्रवेश को लेकर महिला और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बीती रात हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसायटी में डिलीवरी बॉय के प्रवेश को लेकर महिला और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बीती रात हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गार्डों ने महिला पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। Greater Noida News
जानकारी के अनुसार, थाना बिसरख क्षेत्र की इस सोसायटी में महिला ने ऑनलाइन सैनिटरी पैड और खाने-पीने का सामान मंगाया था। सामान लेकर डिलीवरी बॉय जब सोसायटी पहुंचा तो सुरक्षा व्यवस्था के तहत गार्डों ने उसकी पहचान और प्रवेश संबंधी जानकारी की जांच के लिए उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय को रोके जाने की जानकारी मिलने पर महिला मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसकी सुरक्षा गार्डों से बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। Greater Noida News
सुरक्षा गार्डों का आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने उनके साथ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। गार्डों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके अलावा महिला पर एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारने और कुर्सी पर बैठे दूसरे गार्ड को लात मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। Greater Noida News
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे विवाद का वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला और सुरक्षा गार्डों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। Greater Noida News
विज्ञापन