
सार
Greater Noida News : UP के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी नगर से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि एक विवाहित युवती को उसके पति व ससुर ने जान से मारने की कोशिश करते हुए अधमरा कर दिया और उसके मासूम बेटे का अपहरण करके ले गए।
विस्तार
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में रहने वाली एक विवाहिता ने नोएडा पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र के दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में इस महिला ने अपने पति आशीष तिवारी, ससुर जगदीश तिवारी, अपने चचिया सुसर व पति के दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले को बेहद मामूली धाराओं में दर्ज किया है।
आपको बता बता दें कि नोएडा पुलिस कमिश्नरी के दादरी थाने में सरिता तिवारी नामक विवाहित युवती ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सरिता तिवारी ने बताया है कि वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरवा गांव की रहने वाली है। उसका विवाह दादरी नगर के तुलसी बिहार में रहने वाले आशीष तिवारी के साथ हुआ था। सरिता तिवारी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मेरे पति आशीष तिवारी, ससुर जगदीश तिवारी, चचिया ससुर व आशीष के कुछ दोस्त 3 सितंबर की शाम को मुझे कमरा दिखाने के बहाने कोट गांव ले गए।
Noida News : GST घोटाले के 3 शातिर भगोड़ा घोषित, नोएडा की पुलिस ने हरियाणा में कराई मुनादी
उसने आगे लिखा है कि मुझे और मेरे बेटे को प्लानिंग करके ले गए थे। मुझे अधमरा करके नहर में डाल दिया और मेरे बेटे को लेकर फरार हो गए। रिपोर्ट में साफ आरोप है कि मेरे ससुराल के सारे लोग मिलकर मुझे जान से मारना चाहते हैं। सरिता के अनुसार उसका ससुरा जगदीश तिवारी सिकन्दराबाद के तेल मिल में काम करता है। उसका पति आशीष तिवारी तथा वह दादरी नगर में तुलसी विहार कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दादरी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
दादरी थाने की पुलिस ने इस गंभीर मामले की रिपोर्ट आईपीसी की बेहद साधारण धारा-323 व 506 में दर्ज की है। आरोप है कि दादरी थाने की पुलिस मामले को बेहद हलके में ले रही है। सरिता तिवारी का साफ कहना है कि उसकी किसी भी समय हत्या की जा सकती है। उसने यह भी कहा है कि यदि उसकी हत्या हो गयी तो इस हत्याकांड के दोषी उसके ससुराल वाले तो होंगे ही साथ ही मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही दादरी थाने की पुलिस भी इस मामले की जिम्मेदार होगी। Greater Noida News