Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में देर रात एक महिला ने अपनी 6 माह की बच्ची के साथ सोसायटी के 16वें फ्लोर से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजीडेंसी सोसायटी में 33 वर्षीय सारिका नामक महिला ने मंगलवार की रात अपनी 6 माह की बच्ची के साथ 16वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी।
मृतक महिला के भाई ने बिसरख थाना पुलिस को बताया कि महिला बीमारी से पीड़ित व डिप्रेशन में थी। थाना बिसरख पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।