
Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट में एक दुकानदार दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला दुकानदार ने अपने पड़ोसी दुकानदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला दुकानदार और उसके पति को चोट आई हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम सोसाइटी में शिल्पा अरोड़ा दुकान चलाती है। महिला के पति भी दुकान पर उनका सहयोग करने के लिए आ जाते हैं। शिल्पा ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्होंने और उनके पति ने अपनी दुकान खोली, तभी पड़ोस में दुकान चलाने वाले दो भाइयों ने उन पर हमला कर दिया।
आरोपियों में उन पर पर डंडे से हमला किया। उनके पति के सिर में गंभीर चोट आई हैं। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से पड़ोसी दुकानदार उन्हें परेशान कर रहे हैं। महिला ने आरोपी दुकानदारों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।