Greater Noida: थाना बीटा-2 क्षेत्र के चुहड़पुर गांव के पास एक निर्माणाधीन कंपनी की छत से गिरकर श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
Greater Noida News
मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला रमेश पुत्र नारंग दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रविवार को वह चुहडपुर गांव के पास बन रही एक कंपनी की छत पर काम कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगडऩे के कारण वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में साथी श्रमिक उसे अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।