Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। रुस्तम ए हिंद कुश्ती मुकाबला पंजाब के होशियारपुर में आयोजित किया गया। यह कंपटीशन 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित किया गया कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि यह टूर्नामेंट पंजाब के होशियारपुर में आयोजित किया गया जिसमें जोंटी भाटी ने भारत कुमार का ख़िताब जीता जोंटी भाटी जमालपुर गांव का रहने वाला है। इससे पहले भी इसने जूनियर नेशनल में और सीनियर नेशनल में मेडल जीते हैं और बनारस में भारत केसरी का खिताब जीता है। क्वालीफिकेशन राउंड में जोंटी ने हरियाणा के दीपक को 8-4 से हराया फ्री क्वार्टर फाइनल में पंजाब के मोहित को 7-0 से हराया क्वार्टर फाइनल मे दिल्ली के मनीष को 8-4 से हराया सेमीफाइनल में जोंटी हरियाणा के विकी को 6-5 के अंतर से हराया फाइनल में सेना के पहलवान करण खन्ना को 9-6 से हराया कुश्ती कोच रंजीत पहलवान वहां उपस्थित रहे और घर पहुंचने पर जोंटी को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। इस मौके पर मनीष प्रधान परीक्षित नागर द्रोणाचार्य अवॉर्ड महासिंह राव राजेंद्र भाटी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र भाटी राजेश भाटी अन्य क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।