ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, हादसे को लेकर एक एक्स हैंडल से ऐसा दावा किया गया, जिसे जांच में भ्रामक और भड़काऊ माना गया।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, हादसे को लेकर एक एक्स हैंडल से ऐसा दावा किया गया, जिसे जांच में भ्रामक और भड़काऊ माना गया। पोस्ट में हादसे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Greater Noida News
मामला यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने की घटना से जुड़ा है। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हुई थी और कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। पुलिस के मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुमित कुमार की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रूमा खातून नामक एक्स हैंडल से हादसे का वीडियो पोस्ट किया गया और उसके साथ आपत्तिजनक तथा भड़काऊ टिप्पणी की गई। Greater Noida News
पुलिस शिकायत के मुताबिक, संबंधित पोस्ट में आरोप लगाया गया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों ने आग लगाई। इसके साथ ही पोस्ट में कम से कम 30 यात्रियों की मौत होने और मृतकों के मुस्लिम एवं ईसाई होने का दावा किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्ट में प्रधानमंत्री के प्रति भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इन दावों को लेकर कार्रवाई करते हुए पोस्ट के प्रभाव और उसके प्रसार की जांच शुरू कर दी है। Greater Noida News
शिकायत में पुलिस ने कहा है कि इस तरह की पोस्ट से लोगों में भय, आक्रोश और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी आधार पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट किस अकाउंट से और किन परिस्थितियों में प्रसारित की गई। साथ ही पोस्ट के प्रसार, उसके कंटेंट और उससे जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। Greater Noida News
गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में बुधवार देर रात आग लग गई थी। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि कई यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई थी। प्रारंभिक जांच में आग के कारण को लेकर अलग-अलग बिंदुओं की जांच की गई थी। पुलिस ने हादसे की मूल घटना को लेकर भी कार्रवाई की है और चालक-परिचालक को गिरफ्तार किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। Greater Noida News
विज्ञापन