
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) ने क्षेत्र को डाटा सेंटर के हब के रूप में विकसित करने की पूरी तैयारी कर ली है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA)ने बाकायदा इसके लिए स्कीम भी लांच कर दी है।
उत्तर प्रदेश की शो विंडो नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) में आने वाले क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा एंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में विकास की अन्य योजनाएं भी तेजी के साथ विकसित की जा रही हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में आयोजित पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) में यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे प्रोजेक्टों के बारे में बताया गया जिसका रिस्पांस काफी अच्छा रहा।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) साइबर सिक्योरिटी, डाटा कलेक्शन आदि को विकसित करने के लिए यमुना क्षेत्र के सेक्टर-28 में डाटा सेंटर के निर्माण के लिए भूखंडों (प्लाटों) की स्कीम लाया है। डाटा सेंटर के प्लाटों की स्कीम में विभिन्न वर्गों के प्लॉट हैं। प्राधिकरण द्वारा 27 सितंबर 2023 को प्लाटों की स्कीम लांच की गयी है।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) द्वारा लांच की गई डाटा सेंटर प्लाटों की स्कीम में अलग-अलग वर्गों के कुल 32 प्लाट हैं। सेक्टर-28 के डी ब्लॉक में ही यह सारे प्लाट हैं। स्कीम में 1,25,660 स्क्वायर मीटर का एक, 40,000 स्क्वायर मीटर के 8 प्लाट, 20,000 स्क्वायर मीटर के 23 प्लाट हैं। स्कीम में सबसे बड़े प्लॉट की कीमत 12,786,00 प्रति स्क्वायर मीटर, 40,000 स्क्वायर मीटर प्लाट की 12,819,000 प्रति स्क्वायर मीटर तथा 20,000 स्क्वायर मीटर प्लाट की कीमत 14,088,00 प्रति स्क्वायर मीटर रखी गई है। स्कीम में अन्य कई शर्तें भी शामिल है।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) द्वारा लांच की गई डाटा सेंटर के प्लाटों की स्कीम के लिए 26 अक्टूबर 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। स्कीम के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग पार्टनर है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पडऩे वाले यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के विकास में कुछ योजनाएं ऐसी हैं जो पूरे क्षेत्र की तस्वीर को बदलकर रख देंगी। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले जेवर में एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। वर्ष-2024 के दिसंबर तक इस एयरपोर्ट के एक रनवे को प्रयोग में लाने का टारगेट है। इसके बनने से जहां क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। वहीं क्षेत्र की तस्वीर भी पूरी तरह बदल जाएगी।
इसके अलावा इंटरनेशनल फिल्म सिटी, पीओडी टैक्सी सर्विस इंटरनेशनल, एफ-1 मोटोजीपी ट्रैक, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रोनिक मॅन्यूफैक्चरिंग कलस्टर, हैंडीक्राफ्ट एंड टॉय पार्क, नोएडा-आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेस-वे तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे सहित अन्य कई योजनाएं हैं जो डाटा सेंटर स्थापित करने वालों को बेहतर अवसर प्रदान करेगी।