
Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) अब यूपी के किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। 13,300 एकड़ जमीन की सीधी खरीद से ग्रेटर नोएडा और अलीगढ़ के 41 गांवों के किसानों की किस्मत संवरने वाली है।
यीडा क्षेत्र में औद्योगिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए एक मज़बूत लैंड बैंक तैयार कर रही है।
इस परियोजना से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब को भी मजबूती मिलेगी।
5000 करोड़ रुपये का बजट केवल जमीन खरीदने के लिए प्रस्तावित किया गया है। Greater Noida
ग्रेटर नोएडा के 36 गांव
अलीगढ़ के 5 गांव
कुल मिलाकर 41 गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। Greater Noida
किसानों से सीधी खरीद की जाएगी—कोई बिचौलिया नहीं।
भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
बैनामा के दिन ही आबादी भूखंड का आरक्षण पत्र भी मिलेगा।
यीडा की योजना के तहत जमीन देने के 3 महीने के भीतर किसानों को आबादी भूखंड का आवंटन कर दिया जाएगा।
एक वर्ष के भीतर वहां सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, पानी, बिजली आदि विकसित कर दी जाएंगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चलते विदेशी कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश के लिए उत्साहित हैं।
अलीगढ़ में बनने वाले लॉजिस्टिक हब से रोजगार और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।
यह योजना उत्तर प्रदेश के 6 ज़िलों में लागू की जा रही है:
गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा। Greater Noida :