
Greater Noida News : शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ती बदमाशी, चोरी, माफिया गिरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने रणदीप भाटी गैंग के सदस्य योगेश डाबरा के दो आयशर कैंटर कुर्क किए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग 24 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से माफियाओं/अपराधियों के विरुद्ध निरंतर स्तर पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिसके चलते आज विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त (अपराध जनित संपति अधिग्रहण) के आदेशानुसार थाना जारचा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत योगेश डाबरा के 2 आयशर कैंटर जब तक कर लिए गए हैं।
पुलिस द्वारा जांच में पता चला था कि रणदीप भाटी गैंग(गैंग आईडी आईएस-298) का योगेश डाबरा सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा आज कार्रवाई की गई है। कुर्क किए गए दो आयशर कैंटर योगेश डाबरा के साले हरेंद्र बंसल की पत्नी सरिता के नाम पर पंजीकृत थे। दोनो आयशर कैंटरों कि कीमत करीब 24 लाख रूपये बताई जा रही है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में माफियाओं/अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर स्तर पर जारी रहेगी। जिससे शहर में शांति बनी रहे। और माफिया राज खत्म हो सके।