
Greater Noida: (चेतना मंच)। थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन हादसे में मारे गए युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रविवार को खेरली स्टेशन के पास एक युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह तेज गति में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दनकौर जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खेरली स्टेशन के पास ओवर ब्रिज बना हुआ है लेकिन ज्यादातर लोग इसका प्रयोग नहीं करते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में आए दिन लोग रेलवे ट्रैक पर ट्रेन हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवा देते हैं।