
Greater Noida (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित यथार्थ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती युवक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूल रूप से मथुरा निवासी राधेश्याम पुत्र दुर्गा प्रसाद को करंट लगने पर परिजनों ने उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था उपचार के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई थी। अस्पताल से सूचना मिलने पर थाना बीटा तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में आरओबी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत मिला। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उक्त युवक की मौत हुई है। जीआरपी दादरी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का पड़ा हुआ है।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत होने की सूचना दे दी गई है।
नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-72 में चोरों ने बंद पड़े एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घर में खड़ी होंडा सिटी कार को भी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कोलकाता गए हुए थे।
सेक्टर-72ए ब्लॉक में रहने वाले सम्राट राय ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह बीते 29 अक्टूबर को अपने माता-पिता के साथ कोलकाता में आयोजित अपने पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गए थे। इस दौरान नोएडा वाला घर बंद पड़ा हुआ था। बीते दिनों जब है वापस लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ तथा पार्किंग में खड़ी कार गायब मिली। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो पता चला कि चोर उनके घर से एलईडी, इनवर्टर, बैट्री, सिलेंडर, जेवरात व अन्य कीमती सामान को चोरी कर ले गए हैं।
थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।