ग्रेटर नोएडा के युवक के साथ ऋषिकेश में बड़ा हादसा, तलाश जारी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:12 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी के रहने वाले एक युवक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपने 8 दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने गए ग्रेटर नोएडा के युवक के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल इन दिनों ग्रेटर नोएडा सहित कई जिलों में गर्मी अपने चरम पर है, जिससे राहत पाने के लिए लोग अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने के लिए निकल रहे है। लेकिन कभी कभी ये परेशानियों की वजह भी बन जाता है। ठीक ऐसा हुआ ग्रेटर नोएडा के रहने वाले युवक और उसकी महिला दोस्ता के साथ। जो गंगा में नहा रहे थे कि उसके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दें कि गंगा में नहाते हुए एक युवक और युवती तेज बहाव में बह गए। जिसके बाद एसडीआरएफ (SDRF) और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल रहा है।
Greater Noida News
आठ लोग आए थे घूमने
इस बारे में जानकारी देते हुए लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहा रहे थे। उसी समय तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती पुलिस अधिकरियों के मुताबिक, नेहा और साहिल गुप्ता जो ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी से है डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चल रहा है। तो वहीं, एक लड़की साक्षी कुमारी पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा का युवका अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने गया था। जहां रविवार को नहाने के दौरान युवती समेत दो पर्यटक गंगा में बह गए। जबकि दो पर्यटकों को राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से किनारे तक सुरक्षित निकल आए। वहीं ग्रेटर नोएडा का रहने वाला युवका और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की रहने वाली महिला फिलाहाल लापता है, जिनकी तलाश जारी है।