Greater Noida : गुर्जर वुमानिया के रक्तदान शिविर में शामिल हुआ युवा वर्ग
Greater Noida: Youth group participated in blood donation camp of Gurjar Womania
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:08 AM
Greater Noida। गुर्जर वुमानिया नामक सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन डा. ज्योति भाटी द्वारा संचालित मेडी वल्र्ड हैल्थ केयर सेंटर में किया गया। इस शिविर का संचालन गुर्जर वुमानिया की संयोजिका सुश्री भारती नागर ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियों ने रक्तदान करके सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर भारती नागर ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। इस अवसर पर देविका धामा एवं डा. ज्योति भूपेन्द्र भाटी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।