विज्ञापन
Greater Noida News: परिजनों ने पुलिस को गांव के कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। यह वारदात ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैदपुरा गांव निवासी 28 साल के दीपक नागर आईजीएल पंप के फायर डिपार्टमेंट में काम करते थे औ रात की ड्यूटी पर था बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी बाइक से गाजीपुर स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए घर से निकले थे।
घात लगाए बैठे थे हमलावर
गांव से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही दीपक सड़क पर गिर पड़े। आरोपी मौके से फरार हो गए। गांववालों का कहना है कि पांच से छह गोलियां चलाई गईं।
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दीपक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Greater Noida
'मामला आपसी रंजिश का हो सकता है'
सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
परिजनों ने पुलिस को गांव के कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी। Greater Noida
विज्ञापन