
Greater Noida News[/caption]
औद्योगिक विकास विभाग का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार ग्रेटर नोएडा आए प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आबादी, लीजबैक व किसानों से जुड़े अन्य मसलों को प्राथमिकता पर हल करके आगे बढ़ें। उनसे जमीन लेकर ग्रेटर नोएडा का विस्तार करें। ग्रेट नोएडा फेस टू के लिए जमीन अधिग्रहित कर विकसित करें और बड़े निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करें। प्रमुख सचिव ने कहा कि बड़ी कंपनियों के आने से तमाम छोटी कंपनियां खुद ही आने लगेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली, नोएडा, यीडा सिटी के बीच मेें बसावट होने और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाते हुए ग्रेटर नोएडा को उत्तर भारत में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है।
बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार ने प्रमुख सचिव आलोक कुमार के समक्ष ग्रेटर नोएडा की वित्तीय स्थिति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को कर्ज मुक्त बनाने के प्रयासों की उन्होंने सराहना भी की। प्रमुख सचिव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को आगे बढ़ाने और निवेश का केंद्र बनाने के लिए यही सही समय है। प्रमुख सचिव ने कहा कि फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना दिलाने के लिए प्राधिकरण के प्रयासों को भी सराहा। प्रमुख सचिव ने परी चौक समेत बड़े चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए ठोस प्लान बनाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने समीक्षा बैठक में सभी विभागों के कार्यों पर संतोष जाहिर किया।
Greater Noida News :बैठक में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम प्लानिंग लीनू सहगल, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, ओएसडी एनके सिंह, डीजीएम वित्त अभिषेक जैन, ओएसडी गिरीश कुमार झा सहित ग्रेनो प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।Greater Noida News :