ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र की कांशीराम सोसाइटी के पास ऑटो चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। काशीराम सोसाइटी में रहने वाले मनोज राम सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। 23 जुलाई को है अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। सोसायटी से बाहर निकलते ही तेज गति में आ रहे ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। Greater Noida Samacharयह भी पढ़े:कोर्ट में पत्नी से की सुलह, घर लाकर फिर की मारपीट
टक्कर लगने से मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कांशीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बीती शाम उपचार के दौरान मनोज राम की मौत हो गई। इस संबंध में उनकी पुत्रवधू बबीता देवी ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चला कर दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पीडि़ता द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑटो नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। Greater Noida Samachar