गुर्जर समाज ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती, ठाकुर रहे मौन
भारत
चेतना मंच
27 Aug 2025 01:28 PM
गुर्जर समाज अपने पूर्वजों को याद करने के मामले में हमेशा आगे रहता है। मंगलवार को गुर्जर समाज ने अपने महान पूर्वज सम्राट मिहिर भोज को पूरी श्रद्धा के साथ याद किया। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा से लेकर पूरे देश में गुर्जर समाज ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती पूरी श्रद्धा तथा उमंग के साथ मनाई। सम्राट मिहिर भोज को अपना पूर्वज
बताने वाला ठाकुर समाज सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर पूरी तरह से मौन धारण किए रहा। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में कहीं भी ठाकुर समाज ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती नहीं मनाई। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में मनाई गई सम्राट मिहिर भोज की जयंती
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी नगर में सम्राट मिहिर भोज की जयंती परम्परागत ढंग से मनाई गई। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का दादरी नगर वही नगर है जहाँ पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा की स्थापना के समय बड़ा विवाद हो गया था। दादरी में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति की स्थापना के समय ठाकुर समाज ने दावा कर दिया था कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर समाज के नहीं बल्कि ठाकुर समाज के पूर्वज हैं। यह विवाद नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा समेत पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। गुर्जर समाज तथा ठाकुर समाज ने इस विवाद को अपनी-अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। देखते ही देखते गुर्जर समाज के हर गाँव में सम्राट मिहिर भोज के चित्र लगे हुए बड़े-बड़े होर्डिंग स्थापित कर दिए गए थे। Greater Noida News
दादरी नगर में गुर्जर विद्या सभा ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती
दादरी क्षेत्र में गुर्जर विद्या सभा गुर्जर समाज की सबसे बड़ी संस्था है। मंगलवार को गुर्जर विद्या सभा ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई। मंगलवार को सम्राट मिहिर भोज की 1209वीं जयंती थी। गुर्जर विद्या सभा के सचिव रामशरण नागर एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को गुर्जर विद्या सभा, दादरी गौतमबुद्धनगर एवं द्वारा संचालित
मिहिर भोज इण्टर कालिज, बालिका इण्टर कालिज, पी0जी0 कालिज, बालिका पीजी कालिज, आई0टी0आई,सार्वजनिक पुस्तकालय शिक्षण संस्थानो में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की 1209वीं जयन्ती मनायी गयी, मिहिर भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादरी ग्रेटर नौएडा जिला गौतमबुद्धनगर मे स्थित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के सामने हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये और महान चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज का हार्दिक स्मरण किया।
इस मौके पर गुर्जर विद्या सभा के सचिव रामशरण नागर एडवोकेट, उपाध्यक्ष देवेन्द्र टाईगर एडवोकेट, बालिका डिग्री कालिज के सचिव ईश्वर भाटी, बालिका इ0 का0 की प्रधानाचार्या सुमन भाटी, सदस्य जीतू भाटी, इण्टर कालिज प्रधानाचार्य मिलाप सिंह पीएजी0 कालिज के प्राचार्य प्रो. डा. किशोर कुमार, अनिल कसाना एड0,आलोक नागर, अजित नागर, विशाल नागर एड0राजेश नागर, कपिल नागर, समाज के प्रबुद्ध गणमान्य लोग एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं की प्रबन्ध समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे। Greater Noida News
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने जन चेतना रैली निकाली
गुर्जर समाज की प्रसिद्ध संस्था अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती जन चेतना रैली निकालकर मनाई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने बताया चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की जयंती पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित बादलपुर गेस्ट हाउस से दादरी मिहिर भोज
डिग्री कॉलेज तक जन चेतना रैली का आयोजन किया गया । जिसमें गुर्जर समाज के बहुत ही सम्मानित पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर अपने काफिले के साथ बादलपुर पहुंचे, गुर्जर समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी नेपाल कसाना भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे । Greater Noida News
क्षेत्र के बहुत ही वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ नेता फकीरचंद नागर भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बादलपुर गेस्ट हाउस पहुंचे, गुर्जर विद्यासभा के पूर्व अध्यक्ष राधाचरण भाटी सैकड़ों समर्थकों के साथ जन चेतना रैली मैं पहुंचे, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.एन. सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रदेश महामंत्री चैनपाल प्रधान, महेंद्र नागर, प्रदेश मंत्री प्रदीप तोंगड़, क्षेत्रीय महामंत्री अरविंद भाटी, संजीव नागर, गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर, नोएडा महानगर के अध्यक्ष सुशील अवाना, युवा जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर शिवा भाटी, गौतमबुद्धनगर के महामंत्री सचिन नागर, उपाध्यक्ष सचिन बैसोया, सुभाष नागर, कपिल चपराना, जीते चपराना, देवेंद्र टाइगर, एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता भी सैकड़ों की संख्या में गाडिय़ों का काफिला लेकर बादलपुर गेस्ट हाउस जन चेतना रैली में शिरकत की। Greater Noida News
वहीं क्षेत्र के बहुत ही सम्मानित मास्टर मौजीराम नागर दुजाना, समाज के बहुत ही जुझारू युवा नेता पवन नागर दुजाना, डॉक्टर विकास जतन प्रधान घरबरा, दीपक नागर सादुल्लापुर, तरुण नागर बंबावड़, संदीप नागर वैदपुरा, संजीव भाटी फरीदपुर, मुनेंद्र नागर सैनी, विजेंद्र भाटी बिस्नुली, विकास भनौता, अवनीश भाटी बिसरख, रतिपाल नागर मिलक, राजेंद्र नागर बंबावड़, वरुण नागर वैदपुरा, सोनू गुर्जर खोदना, श्याम सिंह भाटी तिलपता, अजय भाटी कैलाशपुर एवं युवा साथी सभी सैकड़ों-सैकड़ों की संख्या में काफिले के साथ बादलपुर गेस्ट हाउस जन चेतना रैली में पहुंचे। दादरी मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में बनी भव्य चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की मूर्ति पर समस्त सम्मानित जन चेतना रैली में उपस्थित गणमान्य एवं युवाओं ने फूल माला पहनाकर रैली का समापन किया। Greater Noida News
सनातन धर्म के बड़े रक्षक थे सम्राट मिहिर भोज
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा मिहिर भोज इस देश के ही नहीं सनातन धर्म के बहुत बड़े रक्षक थे उन्होंने अपने कार्यकाल में मुगलों कोभारत में घुसने नहीं दिया था। फकीरचंद नागर ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के जीवन पर कहा कि वह बहुत ही पराक्रमी प्रभावशाली राजा हुआ करते थे। वरिष्ठ समाजसेवी नेपाल कसाना ने बताया 1998 में गुर्जर सम्राट राजा मिहर भोज जी के नाम पर दिल्ली में एन एच 58 का नामकरण दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा जी से कराया था, उनका इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है जो देश और दुनिया से छुपा नहीं है। गुर्जर विद्या सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी की प्रतिमा की स्थापना करने वाले मास्टर राधा चरण भाटी ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने 836ई से 885ई तक इस देश पर राज किया। Greater Noida News
सबसे लम्बे समय तक राज करने वाले राजा थे सम्राट मिहिर भोज
इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की जीवनी पर बताया उनके 49 साल के राज में जो कि उनकी राजधानी कन्नौज हुआ करती थी जो आज उत्तर प्रदेश में है और उनका इतिहास बहुत ही गौरवशाली और प्रभावशाली रहा। सभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य, चेनपाल प्रधान, महेंद्र प्रधान ने प्रकाश डालते हुए कहा देश का हर एक युवा चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी के पद चिन्हों पर चलकर देश और धर्म को विकसित करने में अपना योगदान दें। Greater Noida News
सभा के प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के जीवन पर युवाओं से एक शपथ दिलाई कि आज हम हर युवा अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए आगे बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे और गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के पद चिन्हों पर चलकर देश की अस्मिता देश की बहन बेटियों की रक्षा करने का काम करेंगे। जन चेतना रैली का बादलपुर गेस्ट हाउस से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी मिहिर भोज डिग्री कालिज तक कई स्थानों पर फूलों की वर्षा एवं मालाओ से भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने क्षेत्र से आए हुए समस्त सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों अतिथियों एवं जोश से भरे हुए इस क्षेत्र के युवाओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी जिन्होंने इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गाडिय़ों और बाइकों का काफिला लाने में योगदान दिया।
सम्राट मिहिर भोज को अपना पूर्वज बताने वाला ठाकुर समाज रहा मौन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ तथा रूडक़ी आदि में अनेक स्थानों पर गुर्जर समाज ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई। इस दौरान ठाकुर समाज के द्वारा कहीं पर भी सम्राट मिहिर भोज की जयंती नहीं मनाई गई। सम्राट मिहिर भोज को अपना पूर्वज बताने वाला ठाकुर समाज सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर पूरी तरह मौन रहा।
विश्लेषकों का कहना है कि ठाकुर समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज की जयंती ना मनाने से यह स्पष्ट हो गया है कि ठाकुर समाज ने भी मान लिया है कि सम्राट मिहिर भोज वास्तव में गुर्जर ही थे। विश्लेषकों का दावा है कि इतिहास के बात के स्पष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर समाज के पूर्वज थे। Greater Noida News