Gurjari Carnival 2023 : गुर्जरी कार्निवाल में एमसी स्क्वायर के गाने पर थिरके लोग
Gurjari Carnival 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:27 AM
Gurjari Carnival 2023 : ग्रेटर नोएडा के अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में गुर्जरी कार्निवाल का पहला दिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आज कार्यक्रम का दूसरा दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुर्जरी कार्निवाल दो दिवसीय कार्यक्रम है। आज के मुख्य अतिथि गुलावली खटाना रहे। कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज के रेपर हसल टू के विजेता अभिषेक बैसला (MC Square) ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग तरह की प्रस्तुति दी गई।
Gurjari Carnival 2023
गुर्जर समाज के नेता और कलाकारों ने लगाए चार चांद
गुर्जरी कार्निवाल कार्यक्रम में गुर्जर समाज के एक से एक बेहतरीन कलाकार और नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर, पुरुषोत्तम रुपाला, यूट्यूब पर अंकित गुर्जर अमन भाटी और अन्य कलाकारों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अभिषेक बैंसला उर्फ एमसी स्क्वायर नेट शहर की छोरी ले ले मेरी रोम रोम गाना गाकर प्रस्तुति दी उनके इस गाने पर सभी दर्शक नाचने लगे। वहीं अन्य कलाकारों ने भी अपने गाने और कॉमेडी पर लोगों का मनोरंजन किया।
[caption id="attachment_72297" align="alignnone" width="750"] Gurjari Carnival 2023[/caption]
विरोध का कार्यक्रम पर नहीं हुआ असर
संस्थान के प्रवक्ता सत्येंद्र नागर ने बताया कि हमारा गुर्जरी कार्निवाल का पहला दिन बेहद ही रोमांचक रहा। उन्होंने बताया कि हर कार्य के नकारात्मक और सकारात्मक दो तरह के प्रभाव होते हैं कुछ लोग हमारे इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे लेकिन उनके विरोध का हमारे कार्यक्रम पर कोई असर नहीं दिखा।
इतिहास के बारे में दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विधायक तेजपाल नागर निक महिला सशक्तिकरण और गुर्जरों के इतिहास के बारे में बताया उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारी बेटियां बेटों से कई गुना अधिक निकल चुकी हैं साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को गर्व करना चाहिए कि वह गुर्जर समाज के आने वाली नई पीढ़ी है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।