ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Jul 2024 06:55 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Jul 2024 06:55 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सड़क हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आकर एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की खोजबीन शुरू कर दी है।
हादसे में बाइक सवार की मौत
मामला ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के चचेरे भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
हादसे को लेकर चीरसी गांव निवासी आजाद ने बताया कि, उसका चचेरा भाई नवीन भाटी अपनी नई बाइक से चीरसी से सिरसा गांव जा रहा था। पेरीफेरल अंडरपास से कुछ पहले अज्ञात वाहन ने नवीन भाटी की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नवीन भाटी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नवीन भाटी को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।