ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने कार चालक को जमकर पीटा, पुलिस एक्शन में
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:50 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से मारपीट का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ दबंगों ने एक कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे खूब गालियां देने लगे। अब इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद कमिश्नरेट गौतमबुधनगर पुलिस हरकत में आ गई है।
Greater Noida News
सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ दबंग एक कार चालक को गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट गौतमबुधनगर पुलिस हरकत में आ गई है। अब इस मामले में थाना बिसरख में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है वीडियो में?
थाना बिसरख में तैनात उप निरीक्षक पूनम बघेल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि ट्विटर पर किसी व्यक्ति ने ट्वीट कर एक वीडियो डाली इस वीडियो में 5 लड़के काले रंग की कार के चालक के साथ गाली-गलौज करते तथा मारपीट करते दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान युवकों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यूजर ने ट्वीट करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उप निरीक्षक ने बताया कि, वायरल वीडियो थाना बिसरख क्षेत्र का बताया जा रहा है। उपनिरीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे विशन पुत्र दरियाव सिंह, मुकेश पुत्र लालाराम, राहुल पुत्र कुंवरपाल तथा विनीत पुत्र राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।