ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा *उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS)* इस बार उत्तर प्रदेश के उद्योग, कारोबार, हस्तशिल्प, एमएसएमई और पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का बड़ा मंच बनने जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा *उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS)* इस बार उत्तर प्रदेश के उद्योग, कारोबार, हस्तशिल्प, एमएसएमई और पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का बड़ा मंच बनने जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की औद्योगिक ताकत एक ही छत के नीचे दिखाई देगी। इस बड़े आयोजन में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों के 53 उद्यमी एवं निर्यातक अपने उत्पादों के साथ भाग लेने जा रहे हैं। इनमें अलीगढ़ के ताले और हार्डवेयर से लेकर पीतल की मूर्तियां, हस्तशिल्प, ऑर्गेनिक उत्पाद, गार्डन एवं स्ट्रीट लाइट तथा अन्य औद्योगिक उत्पाद शामिल हैं। हाथरस की ओर से हींग, ज्वेलरी, किचन उपकरण, रंग-रसायन और खाद्य उत्पादों के साथ हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ीभी ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र बनेगी।
हाथरस के उपायुक्त उद्योग रमेंद्र कुमार के अनुसार एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) के तहत जिले की इकाइयां ट्रेड शो में हींग उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।हॉल नंबर-9 में प्रेम पोद्दार की एसडीपीएस फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तथा शशि देवी वर्मा की ब्रज किशोरी एंटरप्राइजेज द्वारा हींग उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।वहीं हॉल नंबर-10 में एमएसएमई, महिला उद्यम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़ी इकाइयों के उत्पाद देखने को मिलेंगे। इनमें राम बिहारी अग्रवाल की आरबी इंडस्ट्रीज, पवन कुमार की पवन ज्वेलर्स, रविंद्र शर्मा की प्लास्टकेयर, गोपाल कुमार की एडी स्पाइसेज, वर्मा ट्रेडर्स तथा शांतनु गुप्ता की चुन्नीलाल-भगवान दास जैसी इकाइयां शामिल हैं।यहां हींग, ज्वेलरी, किचन से जुड़े सामान और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी।
हाथरस की पहचान से जुड़े एक जनपद एक व्यंजन (ODOP Food) के अंतर्गत रबड़ी को भी ट्रेड शो में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए लाइव किचन और पैकेजिंग की व्यवस्था के माध्यम से रबड़ी तथा उससे जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।हन्नो लाला रबड़ी वाले के कृष्णा वार्ष्णेय तथा प्रियांशु वार्ष्णेय की प्रियांशु ट्रेडर्स इस प्रस्तुति में भाग लेगी।
यानी ग्रेटर नोएडा के इस विशाल औद्योगिक मेले में जहां उत्तर प्रदेश की मशीनरी, तकनीक और आधुनिक उद्योग नजर आएंगे, वहीं हाथरस की पारंपरिक खाद्य पहचान भी देश-दुनिया के खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
हाथरस के निर्यातक भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अवध अग्रवाल की राधा किशन बिशन दास रंग रसायन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हवन सामग्री तथा बांके बिहारी अग्रवाल की आरबी डाईकेम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होली कलर्स का प्रदर्शन किया जाएगा।इस तरह हाथरस के स्टॉल पर परंपरा, खाद्य उत्पाद, एमएसएमई, महिला उद्यमिता और निर्यात कारोबार—सभी की झलक देखने को मिलेगी।
अलीगढ़ मंडल की भागीदारी का एक बड़ा आकर्षण अलीगढ़ के पारंपरिक ताला और हार्डवेयर उद्योग होंगे। ट्रेड शो में विभिन्न उद्यमी ताले, हार्डवेयर, पीतल उत्पाद और हस्तशिल्प को प्रदर्शित करेंगे।अलीगढ़ से जुड़े प्रमुख प्रतिभागियों में करन प्रोडक्ट, देव हैंडीक्राफ्ट, गोपाल हैंडीक्राफ्ट, कॉपर क्राफ्ट, जीवी इंटरप्राइजेज, प्रशांत प्रोडक्ट, श्री बालाजी हैंडीक्राफ्ट, ग्रे इंटरनेशनल, आशुतोष प्रोडक्शन, सोम ज्योति आर्ट एम्पोरियम, विमल राज आर्टवेयर, अलीगढ़ हार्डवेयर पार्क और सक्षम लॉक हार्डवेयर सहित कई इकाइयां शामिल हैं।इसके अलावा सिया मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, यादव इंपेक्स, गोदानी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, आयुश्री इंडस्ट्रीज, प्रज्जवल इंटरनेशनल, तिरुपति एसोसिएट्स, विधि एक्सपोर्ट्स हाउस, नेचर टच ऑर्गेनिक सोप, जीनत एंटरप्राइजेज और ओवलाक्स इंडिया जैसी इकाइयां भी हिस्सा लेंगी।
अलीगढ़ मंडल के एटा और कासगंज जिले भी अपने स्थानीय उत्पादों के साथ ट्रेड शो में पहुंचेंगे।एटा से बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, गंगासहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल, जय मां दुर्गे हेल्थ केयर, आर्ट मेटल वेयर और अन्य इकाइयां भाग लेंगी। कासगंज से प्रकाश इंडस्ट्रीज और गौतम स्वीट्स समेत अन्य प्रतिभागियों की मौजूदगी रहेगी।
अलीगढ़ मंडल के उद्यमियों के लिए इस ट्रेड शो की खास बात केवल उत्पाद प्रदर्शित करना नहीं है। यहां उन्हें देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।मंडल के चारों जिलों से भाग ले रहे 53 उद्यमियों के लिए यह अपने स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने और संभावित कारोबारी साझेदारी विकसित करने का अवसर है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार करीब 80 देशों के खरीदारों और निवेशकों के पहुंचने की संभावना है।
UPITS-2026 को इस बार पहले से अधिक व्यापक स्वरूप दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों, 27 से अधिक प्रमुख क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी प्रस्तावित है। इनमें ODOP, MSME, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, कृषि, पर्यटन, स्टार्टअप, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
ट्रेड शो का आयोजन *25 से 29 सितंबर 2026* तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा।
इस बार UPITS को अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। आधिकारिक ट्रेड शो वेबसाइट पर ऑस्ट्रिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम को पार्टनर देशों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।यानी ग्रेटर नोएडा में लगने वाला यह आयोजन सिर्फ उत्तर प्रदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और वैश्विक बाजार के बीच संपर्क का बड़ा मंच बनेगा।
पांच दिन तक दिखेगा पूरा उत्तर प्रदेश
ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर इन पांच दिनों में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक विविधता का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। एक ओर आधुनिक तकनीक और बड़े उद्योग होंगे तो दूसरी ओर छोटे कारीगरों, महिला उद्यमियों, युवा उद्यमियों, एमएसएमई और ODOP उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।
अलीगढ़ के ताले और पीतल के हुनर से लेकर हाथरस की हींग और रबड़ी तक—अलीगढ़ मंडल इस बार ग्रेटर नोएडा के ट्रेड शो में यह बताने के लिए तैयार है कि स्थानीय उत्पादों में वैश्विक बाजार तक पहुंचने की
विज्ञापन