विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में जाट तथा गुर्जर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक के बाद यह विवाद समाप्त हो गया है। ग्रेटर नोएडा में हुई जाट तथा गुर्जर समाज की बैठक में राजकुमार भाटी ने अपने बयान के विषय में स्पष्टीकरण पेश किया।

Greater Noida News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान से शुरू हुआ विवाद निपट गया है। ग्रेटर नोएडा में जाट तथा गुर्जर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक के बाद यह विवाद समाप्त हो गया है। ग्रेटर नोएडा में हुई जाट तथा गुर्जर समाज की बैठक में राजकुमार भाटी ने अपने बयान के विषय में स्पष्टीकरण पेश किया। इस स्पष्टीकरण को सुनकर बैठक में मौजूद जाट तथा गुर्जर समाज ने घोषणा कर दी कि स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। अब इस विषय में कोई विवाद शेष नहीं बचा है। Greater Noida News
सपा नेता राजकुमार भाटी के विवादित बयान को लेकर ग्रेटर नोएडा के गामा सेक्टर में एक बैठक बुलाई गई थी। यह बैठक ग्रेटर नोएडा में चौधरी चरण सिंह विचार मंच के कार्यालय पर हुई। बैठक में राजकुमार भाटी ने पूरी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि हो सकता है उस दिन मैंने जो बोला उसका तरीका शायद ऐसा हो गया कि मैं जो बात बताना चाहता था उसके दूसरे मायने निकल गए हो जबकि मेरे कहने का सिर्फ इतना मतलब था कि जाट और गुर्जर हमेशा एक ही साथ रहे है। राजकुमार भाटी ने स्पष्ट बोला कि उस दिन जो बातें बोली गयी वें सब महाभारत के संदर्भ में थीं और एक से अधिक पति वाली बात का मतलब सिर्फ इतना था कि जाट-गुर्जरों में महिलाओं को विधवा नहीं रखा जाता था उनको सामाजिक अपमान ना झेलना पड़े और नारकीय जीवन ना जीना पड़े इसलिए अगर किसी के पति की मौत हो जाती थी तो पति के भाई के साथ उसकी शादी करा दी जाती थी ताकि वो भी सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके, जो कि वर्तमान समय के लिए नहीं बल्कि पूर्व के समय के लिए बोला गया था। श्री भाटी ने आगे कहा कि गुर्जर और जाट समाज ने अन्य दूसरे समाज के मुकाबले महिलाओं के सम्मान को ज्यादा बेहतर तरीके से बनाये रखने के प्रयास किये जो की सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि जाट-गुर्जर हमेशा देशभक्त रहे हैं और हमारी महिलाएं हमेशा अपने कुल का गौरव रही हैं। संस्कार, इज्जत मान सम्मान को हमारी स्त्रियों ने हमेशा सर्वोपरि रखा है तथा हम भी सर्वोपरि रखते हैं। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में जाट तथा गुर्जर समाज के नागरिकों की बैठक में महत्चपूर्ण फैसला लिया गया। राजकुमार भाटी के द्वारा स्थिति को स्पष्ट करने के बाद बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि अब इस विषय पर कोई विवाद शेष नहीं बचा है। इस बैठक का एक वीडियो राजकुमार भाटी ने अपने एकाउंट से सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। जाट तथा गुर्जर समाज के अनेक प्रबुद्ध लोगों ने भी वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट के द्वारा पोस्ट किया है। Greater Noida News
विज्ञापन