जेवर एयरपोर्ट से उड़ान का समय निकट, PM मोदी देंगे तोहफा
भारत
चेतना मंच
04 Sep 2025 03:09 PM
ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में जेवर एयरपोर्ट स्थापित हो चुका है। जेवर एयरपोर्ट से हवाई उड़ान शुरू होने का समय निकट आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली के शुभ अवसर पर जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करके देश के नागरिकों को बड़ा तोहफा देंगे। जेवर एयरपोर्ट से हवाई उड़ान शुरू करने की अंतिम समय सीमा 20 अक्टूबर 2025 घोषित की जा चुकी है। इस वर्ष भारत में दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खबर है कि 20 अक्टूबर के आसपास ही जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय मांगा है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री कार्यालय जल्दी ही जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन का समय निर्धारित कर देगा। Greater Noida News
जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण का काम पूरा होने को है
आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा)ने जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण का काम 20 अक्टूबर तक पूरा करने की अंतिम तारीख तय कर रखी है। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण में बनने वाला टर्मिनल तथा हवाई पटटी बनकर तैयार हो चुके हैं। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण के निर्माण के काम में बस छोटे-मोटे काम बचे हुए हैं। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कर रही कंपनी का दावा है कि प्रथम चरण का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण से फ्लाईट शुरू होने पर प्रति वर्ष एक करोड़ 20 लाख यात्री जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करेंगे।
वर्ष-2040 तक पूरी तरहर से बन जाएगा जेवर एयरपोर्ट
जेवर एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य अलग-अलग चरणों में होगा। पूरा जेवर एयरपोर्ट वर्ष-2040 में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। पूरा बन जाने के बाद जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा तथा विश्व का चौथ सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण का काम पूरा होते ही दूसरे चरण का निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट जब पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो इस एयरपोर्ट से प्रतिवर्ष सात करोड़ यात्री यात्रा करेंगे। इसी एयरपोर्ट से एक साल में सात करोड़ यात्रियों के उड़ान भरने के कारण जेवर एयरपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण के निर्माण पर 7 हजार 209 करोड़ रूपये का खर्च हुआ है।
जेवर एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी ने बताया पूरा प्लान
जेवर एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी ने जेवर एयरपोर्ट के पूरा होने तक का पूरा प्लान बताया है। कंपनी के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज में तीन करोड़ यात्री प्रति वर्ष उड़ान भरने की क्षमता रहेगी। वर्ष-2031 तक दूसरे फेज का पहला फेज पूरा किया जाएगा। उसके बाद वर्ष-2036 तक दूसरे फेज का दूसरा फेज पूरा कर दिया जाएगा। दूसरे फेज का दूसरा स्टेज पूरा होते ही जेवर एयरपोर्ट की प्रति वर्ष यात्री क्षमता 5 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी। वर्ष 2040 तक जेवर एयरपोर्ट के अंतिम चरण का निर्माण कर पूरा कर दिया जाएगा। अंतिम चरण का कार्य पूरा होते ही जेवर एयरपोर्ट की प्रतिवर्ष यात्री संख्या 7 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी। Greater Noida News