Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के खोदना कला में रहने वाली एक महिला ने अपनी पड़ोसन के खिलाफ चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि पड़ोसी महिला कपड़े बदलने के बहाने उसके कमरे में घुस गई और अलमारी में रखे सोने के गहने और 50 हजार रुपए चोरी कर ले गई।
खोदना कला में रहने वाली अंजली धामा पत्नी दीपक धामा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 4 जून को वह अपने घर पर गृह कार्य कर रही थी इस दौरान पड़ोस में रहने वाली प्रियंका करीब चार बार किसी न किसी बहाने से उसके घर आई। आखिरी बार आने पर उसने उसके कमरे में कपड़े बदलने की बात कही और उसे कमरे से बाहर कर अंदर से दरवाजे कुंडी लगा ली। कुछ देर बाद वह कपड़े बदलकर अपने घर चली गई। अंजली के मुताबिक जब वह कमरे में पहुंची तो उसे अलमारी खुली मिली। अलमारी में रखे सोने के गहने और 50000 गायब थे। उसने इस बारे में अंजलि से पूछताछ की तो वह उसे बरगलाती रही। गहने और पैसे वापिस ना करने पर अंजलि ने प्रियंका के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Greater Noida News