ग्रेटर नोएडा में अगस्त क्रांति 2026 के तहत जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कासना स्थित यूपीसीडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में अगस्त क्रांति 2026 के तहत जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कासना स्थित यूपीसीडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के कोर कमेटी सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, जल निकासी की समस्या और नालों के निर्माण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने गोपालपुर गांव में वर्षों पुराने मकानों को अवैध निर्माण बताते हुए जारी किए गए नोटिस का भी विरोध किया। संगठन का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का असर आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने के साथ ग्रामीणों को जारी नोटिस की निष्पक्ष जांच की मांग की। Greater Noida News
करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उनका आरोप है कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पदार्थों और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आसपास के गांवों का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। संगठन ने क्षेत्र में बनाए जा रहे नालों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता पर भी सवाल उठा ए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नालों के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, गुणवत्ता और कार्य की जांच कराई जाए, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जा सके। Greater Noida News
चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और यूपीसीडा के अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदूषण, जल निकासी और अन्य स्थानीय समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन इस मुद्दे को बड़े आंदोलन के रूप में आगे ले जाएगा। Greater Noida News
प्रदर्शन के दौरान गोपालपुर गांव के ग्रामीणों को पुराने मकानों के संबंध में जारी किए गए नोटिस का मुद्दा भी उठाया गया। चौधरी प्रेमराज भाटी ने कहा कि गांव में लंबे समय से रह रहे लोगों के मकानों को अवैध निर्माण बताकर कार्रवाई करने से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के पास उपलब्ध दस्तावेजों और मकानों की स्थिति की विधिवत जांच किए बिना किसी परिवार को उजाड़ने की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। संगठन ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर ग्रामीणों को उचित राहत देने की मांग की। Greater Noida News
प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण, नालों के निर्माण की जांच, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और गोपालपुर गांव के मकानों से जुड़े नोटिसों की निष्पक्ष जांच सहित विभिन्न मांगें शामिल रहीं।प्रदर्शन में मास्टर दिनेश नागर, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, मलखान सिंह यादव, झम्मन सिंह, अजय भाटी, तेजवीर चौहान, यतेंद्र नागर, ब्रह्म प्रधान, शेर सिंह, नवाब सिंह नागर, जगन भाटी, सुभाष भाटी, धर्मपाल सिंह, रिंकू बैसला, सोनू भाटी, प्रवीन, मोहित अधाना, अब्दुल खान, जितेंद्र, महेश, मुकेश, कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Greater Noida News
विज्ञापन