ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ने फिलिप्स की हीलियम-मुक्त Ambition X वाइड-बोर MRI मशीन लॉन्च की। ब्रेन, हार्ट और कैंसर की जांच में मिलेगी मदद।

Greater Noida News: दिल्ली-NCR में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ने नई पहल की है। अस्पताल ने नीदरलैंड की कंपनी फिलिप्स की अत्याधुनिक ‘एम्बिशन X’ (Ambition X) वाइड-बोर MRI मशीन लॉन्च की है। हीलियम-मुक्त तकनीक से लैस इस मशीन से ब्रेन, हार्ट, कैंसर और शरीर के अन्य अंगों से जुड़ी जटिल बीमारियों की जांच में चिकित्सकों को सहायता मिलेगी। नई सुविधा से नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में नई MRI मशीन की शुरुआत क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा तकनीक के विस्तार की एक बड़ी पहल है। कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में नई MRI मशीन की लॉचिंग पर कैलाश हेल्थ केयर समूह के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक तथा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि इस मशीन में तेज स्कैनिंग, हाई-डेफिनिशन इमेजिंग और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई तकनीक शामिल है। MRI जांच के जरिए शरीर के अंदरूनी अंगों और ऊतकों की विस्तृत तस्वीरें प्राप्त की जाती हैं। इन तस्वीरों के आधार पर डॉक्टर कई बीमारियों की पहचान और उनके आकलन में सहायता ले सकते हैं। नई मशीन की उपलब्धता से अस्पताल की डायग्नोस्टिक क्षमताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद तथा कैलाश अस्पताल के चेयरमैनडॉ. महेश शर्मा ने बताया कि हर पांच साल में टेक्नोलॉजी बदल जाती है। रोगियों को आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उददेश्य से अस्पताल में इस नई एमआरआई मशीन को स्थापित किया गया है। लगभग 18 करोड़ रूपए की लागत से यह अत्याधुनिक मशीन अस्पताल में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि MRI को लेकर बहुत से लोगों में एक फोबिया होता है। उस घबराहट से बचने के लिए यह मशीन बेहद कारगर साबित होगी। साथ ही यह मशीन अल्ट्रा फास्ट है। पहले जहां एक दिन में 25 से 30 MRI अस्पताल में होते थे अब इनकी संख्या बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा : मायावती के पैतृक गांव बादलपुर के बच्चों ने वॉलीबॉल में रचा इतिहास
एम्बिशन X MRI मशीन की प्रमुख विशेषताओं में इसका वाइड-बोर डिजाइन शामिल है। इसमें स्कैनिंग के दौरान मरीजों के लिए अपेक्षाकृत अधिक जगह उपलब्ध होती है। इससे उन लोगों को सहूलियत मिल सकती है, जिन्हें सामान्य MRI जांच के दौरान बंद जगह में घबराहट या बेचैनी महसूस होती है। मशीन की अल्ट्रा-फास्ट स्कैनिंग तकनीक से जांच के प्रकार और चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार स्कैनिंग में लगने वाला समय भी कम हो सकता है। इससे मरीजों को जांच के दौरान अधिक देर तक मशीन के अंदर रहने की जरूरत कुछ मामलों में कम पड़ सकती है। Greater Noida News:
कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में स्थापित की गई नई MRI प्रणाली में कार्डियक MRI, ब्रेस्ट डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट MRI, भ्रूण की MRI, ब्रेन एंजियोग्राफी, ब्रेन परफ्यूजन और स्ट्रोक के मूल्यांकन जैसी विशेष जांचों की क्षमता शामिल है। इसके अलावा, कैंसर और ट्यूमर के आकलन, मस्तिष्क की संरचनाओं के अध्ययन, एन्यूरिज्म की जांच और हृदय संबंधी असामान्यताओं के मूल्यांकन में भी इस तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : कहीं पर तीर, कहीं पर निशाना ! योगी आदित्यनाथ ने नहीं छोड़ा कोई बहाना
नई MRI मशीन में हाई-डेफिनिशन और AI-सक्षम इमेजिंग क्षमताएं उपलब्ध हैं। इसके साथ मरीजों की निगरानी के लिए मल्टीपैरामीट्रिक मॉनिटरिंग और पल्स ऑक्सीमेट्री जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। MRI जांच से पहले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाती है और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। कर्मचारियों को भी MRI सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि जांच के दौरान मरीजों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जा सके। कैलाश हेल्थकेयर में रेडियोलॉजी की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. कंचन वर्मा ने बताया कि आधुनिक वाइड-बोर MRI मशीन की शुरुआत का उद्देश्य उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. कंचन वर्मा ने बताया कि तेज स्कैनिंग, आधुनिक इमेजिंग तकनीक और मरीजों की सुविधा पर केंद्रित डिजाइन से अस्पताल की जांच संबंधी क्षमताओं को मजबूती मिलेगी और चिकित्सकों को बेहतर क्लिनिकल निर्णय लेने में सहायता मिल सकती है। कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में इस मशीन की शुरुआत से न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी समेत विभिन्न चिकित्सा विभागों को सहायता मिलने की उम्मीद है। यह पहल ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Greater Noida News:
विज्ञापन