काम की खबर : जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉटों की योजना की तारीख बढ़ी, 4 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:39 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास अपना मकान बनाने का सपना देखने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा घोषित आवासीय भूखंड योजना (प्लॉट वाली योजना) में आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार, 1 सितंबर को इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख थी, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस योजना में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को अब 4 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया है।
Greater Noida News in Hindi
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण (YEIDA) ने आवासीय भूखंड की जो योजना लॉंच की थी, उसमें लोग जमकर आवेदन कर रहे हैं। हालांकि इस योजना के तहत 1 सितंबर को रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख थी। लेकिन अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की ओर से अच्छा रेस्पांस मिलने के कारण यमुना प्राधिकरण ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ाकर 4 सितंबर कर दिया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने चेतना मंच को बताया कि योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान वेबसाइट में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत ड्रा की तारीख 10 अक्टूबर 2023 ही रहेगी।
YEIDA हो जाएगा मालामाल
Greater Noida News : प्रॉपर्टी के जानकारों का कहना है कि प्लॉटों की स्कीम से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। प्राधिकरण के अफसरों ने अनुमान लगाया है कि स्कीम में घोषित किए गए 1184 भूखंडों का आवंटन हो जाने से प्राधिकरण को 800 करोड़ रुपये तक का लाभ मिल सकता है। मात्र रजिस्ट्रेशन राशि से ही अब तक यीडा को 7 करोड़ रुपये मिल गए हैं। आपको बता दें कि इस योजना के तहत 1184 प्लाटों का आवंटन ड्रा द्वारा किया जाएगा।
Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण ने तोड़ा वादा, ‘अजगर’ फिर से बड़े आंदोलन की तैयारी मेंदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।