ग्रेटर नोएडा में भक्ति में लीन हुआ कांवड़िया, दिखी अनोखी आस्था
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:06 AM
Greater Noida News : सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में कांवड़िए 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं और महादेव को खुश करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हुए सड़कों पर बम-बम भोले का नारा लगाते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा की शुरूआत जब से हुई है तब से सड़कों पर कांवड़ियों का हुजूम नजर आ रहा है।
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो इसलिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती कर दी गई है और सख्त निगरानी रखी जा रही है। वैसे तो कांवड़ यात्रा के दौरान कई कांवड़ियों को महादेव को खुश करने का अनोखा तरीका अपनाते हुए देखा गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक भक्त ने भोले बाबा को खुश करने का ऐसा तरीका अपनाया है जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
भक्त ने कांच की ढ़ेर पर किया नृत्य
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शिव भक्त अलग तरह की श्रद्धा अपनाकर महादेव को खुश करने में लगा हुआ है। यह शिवभक्त ट्रैक्टर के पीछे बिछी कांच के ढेर पर नृत्य करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई कांवड़िए ट्रैक्टर के पीछे डांस कर रहे हैं लेकिन उनमें से एक कांवड़िया ऐसा है जो ट्रैक्टर के पीछे बिछी कांच पर नंगे पैर झूमते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर में महादेव के भजन और धुन चल रही है और पुलिस भी वहां पर मौजूद है। देखें वीडियो...
[video width="320" height="570" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/Greater-Noida-Viral-video.mp4"][/video]
भक्त की शिव भक्ती देख गदगद हुए लोग
ग्रेटर नोएडा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों को हैरानी इस बात की हो रही है कि इस भोले भक्त को एक भी खरोच नहीं आई। कांवड़िया की शिव भक्ति देखकर लोग गदगद हो उठे हैं और खुद को बम बम भोले बोलने से नहीं रोक पा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।