
Ladpura Dispute Update : यूपी के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लड़पुरा गांव में हुआ खूनी संघर्ष दूर-दूर तक चर्चा का विषय बन गया है। जानकारों का कहना है कि यदि इस मसले को तुरंत नहीं सुलझाया गया तो यह "बात दूर तक जाएगी"। कुछ लोगों ने इस प्रकरण में जातीय एंगल लेकर राजनीति भी शुरू कर दी है। उधर, लड़पुरा के लखपत खानदान से जुड़े तमाम परिवारों ने इस मुददे को अपनी आन-बान-शान से जोड़ लिया है। मारपीट में घायल हुए भाजपा नेता के पक्ष में भी लामबंदी शुरू हो गयी है।
Hindi News : आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव में मंदिर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को जमकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में भाजपा के एक युवा नेता को जमकर पीटा गया। मारपीट की इस घटना में भाजपा नेता के अलावा कई लोगों के सर फूटे हैं और उन्हें चोट आई हैं। इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है। नोएडा कामिश्नरी की पुलिस मंदिर निर्माण की बजाय गांव के गेट पर लिखे लखपत नाम को कुछ शरारती तत्वों द्वारा मिटा देने की वजह बता रही है।
हिन्दी न्यूज़ : दरअसल लडपुरा गांव में एक मंदिर बना हुआ है। इसी के पास कुछ खाली जमीन पड़ी हुई है। यह जमीन एलएमसी तथा लखपत परिवार के कुछ लोगों की बताई जाती है। गत दिनों गांव के लोगों ने खाली जमीन पर मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने लखपत परिवार से मंदिर निर्माण के लिए खाली जमीन को देने की मांग की। लखपत परिवार ने जमीन देने से इंकार कर दिया। गत दिनों कुछ युवाओं ने गांव के बाहर बने लखपत द्वार पर लिखे लखपत नाम पर स्याही पोत दी। असल में लखपत परिवार के मनीष प्रधान ने वर्ष 2007 में गांव के मुख्य मार्ग पर इस द्वार का निर्माण कराया था। जैसे ही इस बात की जानकारी मंगलवार को लखपत परिवार को हुई तो माहौल गरम हो गया। इस मुद्दे को लेकर लखपत परिवार व गांव के अन्य लोग आमने-सामने आ गए।
नोएडा हिन्दी न्यूज़, चेतना मंच : शुरुआती कहासुनी के बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित के साथ भी जमकर मारपीट की गई। झगड़े की सूचना मिलने पर भाजपा नेता सिंगा पंडित भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की तरफ से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। गांव में हुए विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना कासना पुलिस के अलावा कई थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद से गांव में खासा तनाव बना हुआ है।
Hindi Khabar : बता दें कि लखपत परिवार से रविंद्र भाटी पूर्व में गौतमबुद्धनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इस परिवार की केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी रिश्तेदारी है। इसके अलावा इस परिवार के कई लोग भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के राहुल पंडित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं तथा चर्चित सिंगा पंडित सहित अन्य लोग भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। इस कारण पुलिस भी दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को निपटाने का प्रयास कर रही है।
वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि लखपत परिवार अगर मंदिर के लिए जमीन नहीं दे सकता तो गांव के बाहर बने गेट पर किसी कीमत पर लखपत द्वार नहीं लिखने दिया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर अभी भी लड़पुरा गांव में माहौल खासा गर्म है।
लड़पुरा प्रकरण | Ladpura Dispute : लड्पुरालड़पुरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में थाना कासना में दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलने पर आरोपी भूमिगत हो गए हैं और अपने राजनीतिक आकाओं की शरण में पहुंच रहे हैं। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रेटर नोएडा हिन्दी न्यूज़ : मंगलवार को गांव के मुख्य रास्ते पर बने चौधरी लखपत द्वार से लखपत नाम हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया था। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में थाना कासना में 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, बलवा सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कासना थाने में तैनात उपनिरीक्षक रोहित मलिक की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को डायल 112 (पीआरवी 1865) के माध्यम से लड़पुरा गांव में बने गेट पर लिखें चौधरी लखपत नाम को गांव के ही राहुल कुमार पुत्र श्यामवीर, नितिन पुत्र भिकारी, अमित पुत्र भूले, अनुराग पुत्र भूले, श्याम पुत्र जग्गी, अमित पुत्र करतार व अन्य लोगों ने नाम पर काला पेंट पोत दिया है।
इस बात को लेकर लखपत पक्ष के मोहित पुत्र हरवीर, सुमित पुत्र करतार, जोगेंद्र पुत्र गणेशी, प्रदीप पुत्र विकल व जितेंद्र पुत्र सत्ती आदि के बीच मौके पर वाद विवाद हो रहा है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे, लोहे के सरिया आदि से आपस में मारपीट व फायरिंग की घटना हुई है। उप निरीक्षक ने थाने में राहुल कुमार, नितिन, अमित, अनुराग, श्याम, अमित तथा लखपत पक्ष के मोहित, सुमित, जोगेंद्र, प्रदीप, जितेंद्र आदि के खिलाफ थाना कासना में धारा-147, 148, 149, 307 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida Hindi News : देर रात जैसे ही दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की सूचना मिली तो वह फरार हो गए। दोनों ही पक्ष के कई लोग सत्ताधारी पार्टी भाजपा से जुड़े हुए बताए जाते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों ही पक्ष के लोग अपने राजनीतिक आकाओं की शरण में पहुंच गए बताए जाते हैं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए लडपुरा गांव में अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के आला अधिकारी हालात पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं।
Hindi News Chetna Manch : लड़पुरा का गांव में हुआ यह संघर्ष आने वाले समय में जातीय रूप ले सकता है। लखपत परिवार गुर्जर बिरादरी से है, वही राहुल कुमार ब्राह्मण बिरादरी से हैं। मंगलवार को हुई घटना के बाद से कुछ लोग इसे जातीय रूप देने में लगे हुए हैं। दोनों ही जातियों के जुड़े लोगों ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी अपनी सरगर्मी तेज कर दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जमीन को लेकर हुआ संघर्ष आने वाले समय में कहीं जातीय विवाद में तब्दील ना हो जाए। यही कारण है कि इस मामले में कई लोगों के सत्ताधारी पार्टी से जुड़े होने के बावजूद भी किसी नेता द्वारा कोई बयानबाजी नहीं की जा रही है। क्षेत्र के कुछ लोगों का साफ मत है कि यदि इस मामले को तुरंत न सुलझाया गया तो यह ‘बात बहुत दूर तक जाएगी’।