
पुलिस औैर आबकारी विभाग ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक ट्रक को रोका जिसमें तस्करी की शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब तस्कर नीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। इसको ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग को इनपुट मिला था कि शराब की एक बड़ी खेप गौतमबुद्धनगर से होकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली दादरी पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से ईस्टर्न पेरिफेरल पर लुहारली कट पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान एक ट्रक की जांच की गई तो उसमें तस्करी कर ले जाई जा रही 20 पेटी रॉयल ग्रीन 375 एमएम, 30 पेटी रॉयल ग्रीन 180 एमएल, 20 पेटी ऑफीसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी मैकडॉवेल एमएल नम्बर.1 750 एमएम, 35 पेटी मैकडॉवेल नंबर 1, 180 एमएल करीब 135 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कीमत 20 लाख रूपये के करीब है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यह शराब हरियाणा से तस्करी करके ड्राई स्टेट बिहार ले जाई जा रही थी। Greater Noida News :