जाट समाज के होनहार युवक मनोज चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 09:40 PM
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध कार्यकर्ता मनोज चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मनोज चौधरी को जाट समाज के एक होनहार युवके के रूप में पहचाना जाता है। मनोज चौधरी एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मनोज चौधरी ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बड़ा उद्योग स्थापित करके अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन किया है। मनोज चौधरी समाजसेवा तथा धार्मिक कार्यों में बहुत ही बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। Greater Noida News
मनोज चौधरी को बनाया गया लघु उद्योग भारती का महामंत्री
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चौधरी को लघु उद्योग भारती के ग्रेटर नोएडा चैप्टर का महामंत्री बनाया गया है। लघु उद्योग भारती के प्रदेश नेतृत्व ने उनकी नियुक्ति महामंत्री के तौर पर की है। मनोज चौधरी को लघु उद्योग भारती का महामंत्री नियुक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वें ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के उद्योगों की समस्याओं के समाधान का काम पूरी तत्परता के साथ करेंगे।
लघु उद्योग भारती के घोषित किए गए नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यूपीसीडा के पदाधिकारी
लघु उद्योग भारती के प्रदेश नेतृत्व ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यूपीसीडा चैप्टर के नए पदाधिकारी घोषित किए हैं। लघु उद्योग भारती के प्रवक्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती के नोएडा चैप्टर का अध्यक्ष अमित कुमार सिंघल को, महामंत्री सुभाष राणा को तथा कोषाध्यक्ष आदेश शर्मा को बनाया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि लघु उद्योग भारती के ग्रेटर नोएडा चैप्टर का अध्यक्ष ईशान अग्रवाल को, महामंत्री मनोज चौधरी को तथा कोषाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को बनाया गया है। इसी प्रकार लघु भारती ने यूपीसीडा चैप्टर का अध्यक्ष अंकुर जैन को, महामंत्री सतीश सिंह को तथा कोषाध्यक्ष विवेक अरोड़ा को बनाया गया है। लघु उद्योग भारती के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यूपीसीडा में तीन-तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की तैनाती लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह तथा महामंत्री अमित अग्रवाल ने की है।
लघु उद्योग भारती एक स्वयंसेवी संगठन है। देशभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को संगठित करने और उनकी समस्याओं का समाधान खोजने के उद्देश्य से स्थापित लघु उद्योग भारती आज छोटे उद्यमियों की मजबूत आवाज बन चुकी है। यह संगठन देश के कारीगरों, छोटे उद्योगपतियों और उद्यमियों को न केवल मंच प्रदान करता है बल्कि उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार तक उनकी बात पहुंचाता है। लघु उद्योग भारती की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करना तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना रहा है। संगठन समय-समय पर सेमिनार, कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उद्यमियों को नई तकनीक, मार्केटिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी देता है। विशेष बात यह है कि यह संगठन गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी और पूर्णतः समाजसेवी स्वरूप में कार्य करता है। इसमें शामिल उद्यमी एक-दूसरे का सहयोग करते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के रास्ते तलाशते हैं। आज देश के हजारों उद्यमी लघु उद्योग भारती से जुड़े हुए हैं और इसे छोटे उद्योगों का सशक्त संगठन माना जाता है। सरकार की कई नीतियों और योजनाओं में संगठन की सक्रिय भागीदारी रहती है जिससे छोटे उद्योगों की आवाज सीधे नीति-निर्माताओं तक पहुंचती है। Greater Noida News