Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई के लगे कैबिनेट को तोडक़र चोरों ने 6 बैटरी सोलर इनवर्टर मीडिया कन्वर्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया एक्सप्रेसवे की देख रेख करने वाली कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर ने थाना दादरी में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद में रहने वाले पंकज गौतम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की देखरेख करने वाली कंपनी में सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 5 जून की रात्रि को चोरों ने एनएचएआई के लगे कैबिनेट को तोडक़र एक्साइड की चार बैटरी दो बैटरी ट्यूबलर 2 सोलर इनवर्टर एक मीडिया कन्वर्टर, एक पीओई,एक एसएफपी चोरी कर लिया।
पुलिस का कहना है कि सेफ्टी ऑफिसर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। Greater Noida News