विज्ञापन
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से 5-6 किलोमीटर आगे ईकोटेक-वन थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लग्जरी कार जगुआर में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से 5-6 किलोमीटर आगे ईकोटेक-वन थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के चार लोग एक जगुआर कार से मथुरा-वृंदावन जा रहे थे। अचानक जीरो पॉइंट से आगे बढ़ते ही गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हो गया।
ड्राइवर ने तुरंत कार साइड में रोकी। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवारों ने किसी तरह खुद को बाहर निकाला। देखते ही देखते लग्जरी कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह खाक हो गई।
सूचना मिलते ही ईकोटेक वन पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार राख हो चुकी थी। Greater Noida News
विज्ञापन