विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर बीटा-1 स्थित एक मकान के प्रथम तल पर लगे एयर कंडीशनर (AC) में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद घर में भीषण आग लग गई।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर बीटा-1 स्थित एक मकान के प्रथम तल पर लगे एयर कंडीशनर (AC) में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Greater Noida News
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मकान का बड़ा हिस्सा धुएं और आग की लपटों से घिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। Greater Noida News
सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा की अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। Greater Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन