क्या 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्रों, कार्मिकों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी इंतजाम समय पर पूरे हो जाएंगे ? जिला प्रशासन की बैठक में चुनाव कार्यक्रम से लेकर मतदाता सूची, मतदान केंद्र, निर्वाचन सामग्री और परिवहन व्यवस्था तक किन-किन बिंदुओं की समीक्षा की गई ?

Greater Noida News : मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि 29 सितंबर 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नाम वापसी के लिए 9 अक्टूबर अंतिम तारीख रहेगी। Greater Noida News
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी की जाएं। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। Greater Noida News
बैठक में मतदान कार्मिकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण, मतदाता सूची, मतदेय स्थलों की व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके साथ ही लेखन सामग्री, निर्वाचन सामग्री और मतपत्रों की उपलब्धता पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। प्रशासन की ओर से प्रेक्षक व्यवस्था, वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग, रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान और डीईएमपी से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक व्यवस्था की अद्यतन स्थिति समय से उपलब्ध कराई जाए। Greater Noida News
बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। मतदान कार्मिकों के भोजन, यात्रा भत्ता, टेंट एवं फर्नीचर, गोदरेज टाइप बैलेट बॉक्स, कंट्रोल रूम और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई। डीएम ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। निर्वाचन ड्यूटी में लगाए जाने वाले कार्मिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। परिवहन व्यवस्था और रूट चार्ट प्रभावी तरीके से तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि मतदान कार्मिकों और निर्वाचन सामग्री का आवागमन निर्धारित समय पर हो सके। Greater Noida News
जिलाधिकारी ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए संवेदनशील और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपने-अपने विभाग की तैयारियों की नियमित समीक्षा करने को कहा। डीएम ने कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी समस्या या आवश्यकता की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए, ताकि उसका समय रहते समाधान कराया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Greater Noida News
विज्ञापन