विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई प्रेमी जोड़े की मौत एक बड़ी पहेली बनती जा रही है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित तुगलपुर के एक बंद कमरे से एक युवक तथा युवती के शव बरामद हुए हैं। बंद कमरे में मृत मिले युवक तथा युवती की पहचान प्रेमी-प्रेमिका के रूप में हुई है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई प्रेमी जोड़े की मौत एक बड़ी पहेली बनती जा रही है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित तुगलपुर के एक बंद कमरे से एक युवक तथा युवती के शव बरामद हुए हैं। बंद कमरे में मृत मिले युवक तथा युवती की पहचान प्रेमी-प्रेमिका के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के आधार पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि पहले प्रेमी युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी तथा फिर आत्महत्या कर ली। लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रेमिका भी तो प्रेमी की हत्या करके आत्महत्या कर सकती है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में हुई इस सनसनीखेज घटना के विषय में चेतना मंच न्यूज़ पोर्टल पर पहले भी विस्तार से समाचार प्रकाशित किया जा चुका है। आपको एक बार फिर से याद दिला दें कि यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव का है। क्षेत्र के ग्राम तुगलपुर निवासी देवेंद्र नागर के मकान के तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 45 से बुधवार देर शाम पुलिस ने युवक व युवती के शव बरामद किए। युवक की पहचान गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) निवासी महल मझरिया, आदर्श नगर, थाना पिंडी जिला देवरिया और युवती की शिनाख्त ज्योति (24) निवासी दनौर गांव देवरिया के रूप में हुई है। अंसल प्लाजा पुलिस चौकी के प्रभारी उदयवीर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इतना जरूर बोल रही है कि लगता तो यही है कि पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी तथा फिर खुद आत्महत्या कर ली पुलिस की इस थ्योरी का कोई प्रमाण नहीं मिला है। Greater Noida News
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया के यूजर्स लिख रहे हैं कि प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या करके खुद आत्महत्या करने की थ्योरी का कोई भी आधार अथवा प्रमाण नहीं है। यह भी तो हो सकता है कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी तथा बाद में खुद आत्महत्या कर ली। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि यह दोनों मौतें एक सुनियोजित हत्याकांड भी हो सकती हैं। हो सकता है कि किसी दुश्मन ने प्रेमी तथा प्रेमिका दोनों को मौत के घाट उतार दिया हो। ग्रेटर नोएडा पुलिस के लिए यह मामला एक पहेली बना हुआ है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के इस मामले में एक बड़ा सवाल पूछा जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मामला हमेशा के लिए रहस्य ही बनकर रह जाएगा? लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि प्रेमी के द्वारा प्रेमिका की हत्या करने वाली थ्योरी बताने वाली ग्रेटर नोएडा पुलिस हत्या का कोई कारण क्यों नहीं बता पा रही है। इस मामले में ढेर सारे अनसुलझे सवाल ग्रेटर नोएडा पुलिस के सामने मौजूद हैं। Greater Noida News
विज्ञापन