ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी से स्कूल के लिए निकली 11वीं कक्षा के छात्रा वापस नहीं लौटी। किशोरी के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। Greater Noida Samacharयह भी पढ़े:“ऐसा लगा मानो कंधा फिर से ..” वोक्स ने साझा की ओवल टेस्ट की पीड़ा
थाना दादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में काशीराम कॉलोनी निवासी विनोद (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी (17 वर्षीय) बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। 5 अगस्त को उनकी बेटी सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। स्कूल में पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी बेटी स्कूल नहीं आई थी। विनोद ने पड़ोस में रहने वाले प्रिंस पुत्र देवी सिंह पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक और किशोरी की तलाश की जा रही है। Greater Noida Samachar