ग्रेटर नोएडा में नाबालिग किशोरी को ले भागा पड़ोसी, तलाश जारी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:22 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से पड़ोसी द्वारा किशोरी को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव से पड़ोस में रहने वाला एक युवक नाबालिक किशोरी को भगा कर ले गया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किशोरी को ले भागा पड़ोसी
देवला गांव में किराए पर रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह परिवार के साथ मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रही है। 27 जुलाई को वह काम पर चली गई। घर में उसकी (17 वर्षीय) बेटी अकेली थी शाम को जब वह काम कर वापस घर लौटी तो उसकी बेटी गायब मिली।
किशोरी की तलाश जारी Greater Noida News
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने जब अपनी बेटी की खोजबीन की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला प्रशांत उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।