विज्ञापन
UP News: जीवन किशोर का अपने पड़ोसी विशाल कश्यप और विक्की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

UP News: ग्रेटर नोएडा में एक युवक की मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों ने अपने पड़ोसी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार (18 जून) शाम बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान जीवन किशोर (50) के रूप में हुई है।
पीटीआई भाषा के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जीवन किशोर का अपने पड़ोसी विशाल कश्यप और विक्की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विशाल कश्यप और विक्की ने कथित तौर पर जीवन किशोर को गोली मार दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन