प्रमुख युवा नेता के रूप में उभर रहा है ग्रेटर नोएडा का यह नेता
भारत
चेतना मंच
25 Aug 2025 03:45 PM
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अनेक युवा नेता सक्रिय हैं। इन्हीं युवा नेताओं के बीच मौजूद एक नेता ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि गौतमबुद्धनगर जिले के प्रमुख युवा नेता के रूप में उभर रहा है। ग्रेटर नोएडा में सक्रिय इस युवा नेता ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में युवकों का जनसैलाब एकत्र करके यह साबित कर दिया है कि यह युवा नेता जिले का एक प्रमुख नेता बनने की सारी योग्यताएं रखता है। आपको विस्तार से बता देते हैं कि ग्रेटर नोएडा के इस युवा नेता के आगाज के विषय में। Greater Noida News
राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी है युवा नेता के हाथ में
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के मकौड़ा गाँव के रहने वाले निशांत भाटी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। निशांत भाटी गौतमबुद्धनगर जिले में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की युवा विंग के जिलाध्यक्ष हैं। RLD के युवा जिलाध्यक्ष के तौर पर निशांत भाटी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवा वर्ग शामिल हुआ। माना जाता रहा है कि गौतमबुद्धनगर जिले में RLD का कोई विशेष जनाधार नहीं है। कम जनाधार वाले जिले में पार्टी के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने का सीधा कारण कार्यक्रम के आयोजक की लोकप्रियता को ही माना जा रहा है।
राष्ट्रीय लोकदल का यह कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन तथा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के आयोजक निशांत भाटी ने कार्यक्रम का भावभूर्ण ढंग से संचालन करके अपनी नेतृत्व क्षमता का सबूत दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल थे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भी कार्यक्रम में युवा वर्ग का हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने की।
इस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम की दिल खोलकर सराहना की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आज का यह विशाल जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि युवा राष्ट्रीय लोकदल की जड़ें जिले में कितनी गहरी और मजबूत हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और जिस निष्ठा व समर्पण के साथ आप सब जुड़े हैं, यह संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। मुख्य अतिथि रविन्द्र पटेल ने कहा कि युवा राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरोंऔर नौजवानों की सच्ची आवाज है। गौतम बुध नगर से उठी यह गूँज पूरे प्रदेश में सुनाई देगी और आने वाले चुनावों में रालोद ही नौजवानों की पहली पसंद बनेगा।
आसिफ़ चौधरी ने कहा कि गौतमबुधनगर का नौजवान अब पूरी तरह रालोद के साथ खड़ा है। गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक संगठन को मज़बूत किया जाएगा और युवाओं के मुद्दों को पूरी ताक़त से उठाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा जिलाध्यक्ष निशांत भाटी ने कहा कि जिले की युवा टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम
करेगी। आज जिला कमेटी का विस्तार किया गया है और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि रालोद का परचम जिले में हर गांव, हर शहर में लहराए।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दौला, जम्मू कश्मीर के प्रभारी विनय प्रधान, मेरठ मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, अजीत प्रदेश सचिव ,विजेंद्र यादव, गौरव आजाद महानगर अध्यक्ष, सविन्दर अवाना, मिशिका चौधरी, ज्योति, नमीश भाटी व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। Greater Noida News